Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

ट्रेन हाईजैक के बाद बलूचिस्तान में सैन्य काफिले पर सुसाइड अटैक में 7 की मौत, BLA का दावा- 90 मारे

इस भीषण आतंकी हमले में कम से कम सात की मौत की पुष्टि हुई है। उधर, विद्रोही गुट बीएलए ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए 90 सुरक्षाकर्मियों को मार गिराने का दावा किया है।

16 Mar 2025

ट्रेन हाईजैक के बाद बलूचिस्तान में सैन्य काफिले पर सुसाइड अटैक में 7 की मौत, BLA का दावा- 90 मारे

बलूचिस्तान प्रांत में कुछ दिन पहले हुए ट्रेन हाईजैक की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। अब रविवार को विद्रोहियों ने सैन्य काफिले पर भीषण हमला कर दिया। विस्फोट से लदी कार से हमलावर ने सैन्य काफिले को टक्कर मार दी। इससे भयावह विस्फोट हो गया। इस भीषण आतंकी हमले में कम से कम सात की मौत की पुष्टि हुई है। उधर, विद्रोही गुट बीएलए ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए 90 सुरक्षाकर्मियों को मार गिराने का दावा किया है।

पाकिस्तानी चैनल ट्रिब्यून पीके डॉट कॉम के मुताबिक, नेशनल हाईवे N-40 पर हुए इस आत्मघाती हमले में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बस नुष्की से तफ्तान जा रही थी, जब इसे निशाना बनाया गया। घायलों को तुरंत नुष्की अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने एएफपी को बताया, सुरक्षा बलों के काफिले में सात बसें और दो वाहन शामिल थे। रास्ते में एक बस को आईईडी से लदी गाड़ी ने टक्कर मारी, जिससे जबरदस्त विस्फोट हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आत्मघाती हमला था। वहीं, दूसरी बस को रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से निशाना बनाया गया।

नुष्की स्टेशन के SHO जफरुल्लाह सुलेमानी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक, यह आत्मघाती हमला था। मौके से मिले सबूतों से संकेत मिलता है कि हमलावर ने जानबूझकर विस्फोटकों से भरी गाड़ी को सैन्य काफिले से टकरा दिया।

हमले के बाद पाकिस्तानी सेना की एविएशन हेलीकॉप्टर्स को घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तैनात किया गया। साथ ही, ड्रोन सर्विलांस के जरिए पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

हमले के कुछ घंटों बाद बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली और दावा किया कि इस हमले में 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। BLA के मुताबिक, उनके "माजिद ब्रिगेड" की फिदायीन यूनिट ने यह हमला किया। विद्रोही गुट ने कहा, "हमने आरसीडी हाईवे पर रख्शान मिल के पास पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर एक VBIED (वाहन जनित विस्फोटक डिवाइस) फिदायीन हमला किया। काफिले में आठ बसें थीं, जिनमें से एक पूरी तरह नष्ट हो गई।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ट्रेन हाईजैक के बाद बलूचिस्तान में सैन्य काफिले पर सुसाइड अट
इस भीषण आतंकी हमले में कम से कम सात की मौत की पुष्टि हुई है। उधर, विद्रोही गुट बीएलए ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए 90 सुरक्षाकर्मियों को मार गिराने का दावा कि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News